17 सितंबर से बदलेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, इन 3 राशियों के करियर और धन में आएगा उछाल

ज्योतिष डेस्क | 17 सितंबर 2026 को सूर्य राशि परिवर्तन (Surya Rashi Parivartan) करने जा रहे हैं. इस दिन सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्तूबर तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, कन्या सूर्य के मित्र की राशि मानी जाती है इसलिए यह गोचर कई राशियों के लिए सकारात्मक रह सकता है. इस दौरान कामकाज में तरक्की, आर्थिक लाभ और पुराने अटके काम पूरे होने के योग बन सकते हैं.

Sun Suraj Surya

कुछ लोगों को पुराने सौदों से भी फायदा मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सूर्य का यह गोचर खास रहने वाला है…

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करेंगे. इस परिवर्तन से नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है. लंबे समय से अटके कार्यों को गति मिलेगी और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. प्रतिस्पर्धा के मामलों में भी आपको सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में पहले की अपेक्षा सुधार देखने को मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलने के रास्ते खुलेंगे.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य धन भाव के स्वामी हैं और अब तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे. इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और महत्वपूर्ण फैसले लेने में आसानी रहेगी. नौकरी या कारोबार से जुड़े पुराने प्रयासों का परिणाम मिल सकता है. नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. परिवार से जुड़े मामलों में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य भाग्य भाव के स्वामी होकर दशम यानी कर्म भाव में गोचर करेंगे. यह समय करियर और कारोबार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रह सकता है. व्यापारियों को नई डील मिलने और कारोबार का विस्तार करने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का उचित फल मिलने के साथ कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान बढ़ने की संभावना है. सामाजिक प्रतिष्ठा मजबूत होगी. प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Haryana E Khabar किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.