ज्योतिष | सूर्य को ग्रहो का राजा कहा जाता है. वह जिन राशि के जातकों पर मेहरबान होते हैं, उन्हें अपने जीवन में कोई बड़ा पद प्राप्त होता है. मौजूदा समय में सूर्य कुंभ राशि में विराजमान है, वह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. आने वाली 15 तारीख को सूर्य सिंह राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस दौरान कई बड़े ग्रहो के साथ उनकी युति भी होगी. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगी स्थिति
सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद उनकी शनि और शुक्र के साथ युति होगी जिससे शुक्रादित्य के साथ त्रिग्रही योग का भी निर्माण होगा. सूर्य, शुक्र और शनि एक साथ संयोग करेंगे इसी वजह से स्त्री ग्रह योग का निर्माण होगा जिस दिन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने जा रही है उसी दिन पापमोचनी एकादशी का भी विशेष संयोग बन रहा है. वैसे तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.
आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो आप नियमित रूप से सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल अर्पित करें.
15 मार्च से चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मेष राशि: सूर्य का मीन राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए अपने आप में काफी खास होने वाला है, इन्हें अचानक से धन लाभ मिल सकता है. अब समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा, लंबे समय से जितने भी काम रूके हुए थे. वह एक- एक करके पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं, आपके जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी. कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन करना काफी अच्छा साबित होगा, कार्य क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा. आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न होंगे, समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है.
आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहते हुए दिखाई दे रही है. मित्रों का भी आपके सहयोग मिलने वाला है. ऐसे में आप अपने लक्ष्य को पाने में भी सफलता हासिल करने वाले हैं, आने वाला समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा.
मिथुन राशि: सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे, वैसे ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. करियर में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, जल्द ही काम के सिलसिले में आप यात्राओं पर जा सकते हैं. कमाई के साथ- साथ आपको बढ़िया इंसेंटिव ऑफ प्रॉफिट मिलने के भी योग दिखाई दे रहे हैं, अचानक से धन लाभ हो सकता है. आप अपने दुश्मनों से भी डटकर मुकाबला करने वाले हैं, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.
सिंह राशि: यह सूर्य देव की पसंदीदा राशि है, इस राशि के आठवें भाव में सूर्य के साथ शुक्र का संयोग होने से इन्हें अचानक धन लाभ मिलने वाला है. निवेश या फिर रुका हुआ पैसा मिलेगा, इसकी भी काफी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. व्यापार के लिहाज से समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहता हुआ दिखाई दे रहा है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
