इस ग्रह की चाल से बदलने वाला है कुछ राशियों का भविष्य, जानिये कैसा होने वाला है आपका भाग्य

ज्योतिष | 23 मई को शुक्र देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं. बता दें कि इस दिन वह मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में शुक्र देव का विशेष स्थान है. ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग विलास,शोहरत, कला, प्रतिभा, काम -वासना, फैशन, डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह माना जाता है.

Jyotish

इन राशि के जातकों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन 

शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामी माना जाता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है . आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि शुक्र देव के राशि परिवर्तन से किन व्यक्तियों का भाग्य उदय होने वाला है.

मिथुन राशि :- इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, किसी संपत्ति से आय के योग भी बन रहे हैं. इन्हे मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा, वही यात्रा पर भी जा सकते हैं. इनका दांपत्य जीवन काफी सुखमय रहने वाला है. घर परिवार में भी धार्मिक कार्य हो सकते हैं, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

धनु राशि :- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, नौकरी व कारोबार में भी वृद्धि होगी. कारोबार का विस्तार हो सकता है, पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा. धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय काफी शुभ है. इस समय नया कार्य शुरू कर सकते है. इस कार्य से लाभ होने की पूरी उम्मीद है. मां लक्ष्मी की कृपा से हर कार्य में इनको सफलता मिलेगी.

यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

कुंभ राशि :- इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ने वाला है वही नौकरी में तरक्की के मार्ग भी प्रशस्त होंगे. कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, मां लक्ष्मी की कृपा से धन की स्थिति में भी काफी सुधार होगा. नौकरी और व्यापार के लिए यह समय काफी शुभ कहा जा सकता है. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय किसी भी वरदान से कम नहीं है.

मीन राशि:- मीन राशि के जातकों के घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. वही इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा मिलने वाला है. वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहने वाला है. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.