जुलाई महीने में इन 5 राशियों के जातकों की बदलने वाली है किस्मत, आय में होंगी अपार वृद्धि

ज्योतिष | यह महीना कुछ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. इसी महीने में सावन का महीना भी शुरू होने वाला है. यदि ग्रहों की दृष्टि देखी जाए तो शनि मकर राशि में जाएंगे और गुरु वक्री हो जाएंगे. यह महीना कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. ज्योतिष के अनुसार यह महीना 5 राशियों मेष, मिथुन, कन्या, कर्क और मीन के लिए काफी शुभ रहने वाला है. इन राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ, नौकरी -व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे है. वहीं कुछ राशिया जैसे सिंह, वृश्चिक और धनु के लिए यह महीना काफी चुनौती भरा रहने वाला है.

Jyotishi

इस महीने इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत  

मेष राशि :- इस महीने आप अपने आप को आत्मविश्वास से भरपूर पाएंगे. 15 जुलाई तक कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा. पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, कारोबार में वृद्धि के अवसर बन रहे हैं. नौकरी में अफसरों से सद्भाव बना कर रखें, 13 जुलाई के बाद आप विदेश यात्रा के लिए जा सकते हैं. यात्रा करना आपके लिए काफी फायदेमंद होने वाला है.

मिथुन राशि:- वाणी में मधुरता रहेगी, 3 जुलाई से आपके आत्मविश्वास में काफी वृद्धि होगी. कारोबार में वृद्धि के अवसर बन रहे हैं. 13 जुलाई के बाद आप विदेश की यात्रा के लिए जा सकते हैं. शत्रुओं पर विजय मिलेगी, परंतु स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

कर्क राशि :- इस राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. 13 जुलाई के बाद जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा. नौकरी व कार्यभार मे वृद्धि हो सकती है. स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है. 16 जुलाई से धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें.

कन्या राशि :- इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. 13 जुलाई से शैक्षिक कार्य में सफलता मिल सकती है, नौकरी व कार्य क्षेत्र में परिवर्तन का योग बन रहा है. आपको ज्यादा परेशान कहोने की आवश्यकता नहीं है, धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. वही आपकी आय में भी वृद्धि होगी.

मीन राशि :- महीने की शुरुआत से ही आपका मन खुश रहने वाला है,  आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा. 13 जुलाई के बाद आप की आय में बढ़ोतरी हो सकती है. किसी पैतृक संपत्ति से आपको धन मिल सकता है साथ ही वाहन सुख में भी वृद्धि हो सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.