ज्योतिष | आज का दिन हिंदू धर्म में बेहद ही पवित्र माना जाता है. आज अक्षय तृतीया है. शास्त्रों में कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस दिन कोई भी शुभ कार्य करता है तो उसे उसका फल निश्चित तौर पर मिलता है. अक्षय तृतीया पर लोग सोना चांदी जैसी धातुएं भी अपने घर पर लाते हैं परंतु इनकी कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. ऐसे में हर किसी के लिए संभव नहीं है कि वह सोना और चांदी इस दिन खरीद कर अपने घर ला सके.

इसलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आपको अवश्य ही अक्षय तृतीया के दिन आपके घर लानी चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती है और आपके घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है.
आज खरीदे यह 4 चीजें
आज अक्षय तृतीया के दिन आपको हो सके तो सेंधा नमक खरीद कर अपने घर लाना चाहिए, इसे काफी अच्छा माना जाता है. यह घर में स्थाई लक्ष्मी का प्रवेश करता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भागता है. सेंधा नमक कर्ज, दरिद्रता और दुर्भाग्य को भी कम करने में मदद करता है. इस दिन नया नमक खरीद कर घर में रखने से वातावरण शुद्ध रहता है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी बनी रहती है.
हो सके तो अक्षय तृतीया के मौके पर आपको पीली सरसों भी खरीद कर लानी चाहिए, यह काफी पुरानी परंपरा है. ऐसा करने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. पीली सरसों घर में सुख समृद्धि और शांति लाती है. शास्त्रों में इसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है.
मिलेगी आर्थिक सहायता
अक्षय तृतीया पर कौड़ी खरीदने की भी परंपरा रही है. वैदिक काल से ही इसका महत्व रहा है, कौड़ी खरीद कर घर लाने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो जाती है और आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती. साथ ही, आपके परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहती हैं.
आज के दिन हो सके तो आपको मिट्टी का बर्तन घर में लाना चाहिए इसे काफी अच्छा माना जाता है. मिट्टी पृथ्वी तत्व का प्रतीक है, शास्त्रों में मिट्टी के बर्तनों को सरल और पवित्र माना गया है. ऐसे में अगर आप इन बर्तनों में अनाज या पानी भरकर किसी व्यक्ति को दान वगैरा करते हैं, तो आपका पुन्य कई गुना बढ़ जाता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.