आज है पहले सूर्य ग्रहण के साथ – साथ शनैश्चरी अमावस्या, जानिए क्या पड़ेगा प्रभाव

नई दिल्ली। वैसे तो भारत में प्रत्येक दिन या कुछ दिनों के अंतराल पर त्योहार बनाए जाते हैं और भारत को त्योहारों का देश भी कहा जाता है क्योंकि विभिन्न विभिन्न धर्मों के लोगों के त्यौहार भारत देश में बहुत ही शानदार तरीके से बनाए जाते हैं. ऐसे में शनि अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण पड़ रहा है जिसके कारण ग्रह की दशा बिगड़ गई है और आप पर इसका सीधा असर पड़ सकता है. दरअसल 30 अप्रैल दिन शनिवार को शनिचरी अमावस्या बनाई जा रही है. शनिवार के दिन आने वाली अमावस्या को शनिचरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. शनिचरी अमावस्या के साथ 2022 का पहला सूर्यग्रहण भी देखने को मिल रहा है.

samoti amawas 2021

सूर्य ग्रहण से आपकी जिंदगी पर क्या पड़ेगा असर

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण शनिवार के दिन पड़ा है. सूर्य ग्रहण आपकी जिंदगी में कई बदलाव लेकर आता है लेकिन यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण ना होकर आंशिक सूर्य ग्रहण है और भारत के किसी भी क्षेत्र में सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा. धार्मिक मान्यताओं की मान्यता के अनुसार अगर आपके क्षेत्र में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देता है तो सूर्य ग्रहण का कोई भी प्रभाव आप पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा.

सूर्य ग्रहण का कहां दिखेगा असर

सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और ना ही भारत में सूतक काल रहेगा जिसके कारण भारत पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा. लेकिन  सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव मैं दिखाई देगा.

क्या होता है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है. जहां सूर्य को चंद्रमा पूरी तरीके से ढक लेता है और सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर नहीं आ पाती है और यही सूर्य ग्रहण कहलाता है तो वही जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है तो उसे आंशिक सूर्यग्रहण का नाम दिया जाता है. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर चंद्रमा के बीच में आ जाने के कारण पूरी तरीके से नहीं आ पाता है. एक महत्वपूर्ण घटना है जो सितारों की गति के कारण होती है. ज्योतिष शास्त्र की मानी जाए तो सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है और सूर्यग्रहण कई नकारात्मक शक्ति के साथ सकारात्मक शक्ति को भी दिखाता है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.