ज्योतिष | सूर्य को सबसे पावरफुल ग्रहण में से एक माना जाता है, जो हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है, हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस राशि में पहले से ही राहु- बुध और शुक्र विराजमान है. ऐसे में एक ही राशि में चार ग्रहों के आने की वजह से चतुर्रग्रही योग का निर्माण हो रहा है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

सूर्य ने किया कुंभ राशि में प्रवेश
कुंभ राशि पर भगवान शनि देव का आधिपत्य है, ऐसे में सूर्य का इस राशि में प्रवेश करना और भी खास हो जाता है. सूर्य और शनि में मित्रता का संबंध नहीं है. शुक्र के साथ सूर्य संयोग करेंगे जिससे शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा. दैत्यों के गुरु शुक्र को प्रेम- आकर्षण- धन- वैभव- भौतिक सुख आदि का कारक ग्रह भी माना जाता है. शुक्रादित्य राजयोग की वजह से कुछ राशि के जातकों को न केवल करियर में बेहतरीन मौके प्राप्त होंगे, बल्कि उन्हें समाज में भी उच्च पद मिलेगा.आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
सूर्य के कुंभ राशि में आने की वजह से सभी 12 राशि के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है, परंतु इस दौरान कुछ भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
आज से शुरू हुआ अच्छा समय
मेष राशि: सूर्य का कुंभ राशि में आना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. शुक्रादित्य राजयोग की वजह से भी आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव और कई क्षेत्र में लाभदायक प्रभाव देखने को मिलने वाले हैं. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. कई क्षेत्रों में फैसला आपके पक्ष में आएंगे.
मिथुन राशि: इस राशि के गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में ही शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है, उच्च अधिकारियों के साथ भी आपके रिश्ते काफी मजबूत बनेंगे. आप अपने लक्षयो को पाने के लिए काफी मेहनत करने वाले हैं. शेयर मार्केट, सोना- चांदी आदि के द्वारा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में भी समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.
कन्या राशि: शुक्रादित्य राजयोग इस राशि के जातकों के लिए कई माईनो में काफी खास होने वाला है. कुंडली के छठे भाव में शुक्र राहु के अलावा बुध राहु रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है. कार्यस्थल पर सभी आपके काम की तारीफ करने वाले हैं, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, बैंक से लेनदेन में भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. भौतिक सुख की प्राप्ति होगी, जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे. कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.