ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, जिसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज 14 अप्रैल को सुबह 9:38 मिनट पर ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है. यह सूर्य की उच्च राशि मानी जाती है और इसके स्वामी ग्रह मंगल है, ऐसे में मंगल की राशि में सूर्य का प्रवेश काफी खास होने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

सूर्य कर चुके हैं मेष राशि में प्रवेश
मेष राशि में सूर्य लगभग 1 महीने तक विराजमान रहने वाले हैं. 14 मई के बाद वह फिर से राशि परिवर्तन करेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, इस दौरान वह खुद को कॉन्फिडेंस से भरा हुआ महसूस करेंगे. साथ ही, समाज में भी उनका मान सम्मान बढ़ेगा. अगर आप भी चाहते हैं कि सूर्य आपकी कुंडली में मजबूत स्थिति में हो तो आप नियमित सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल अर्पित कर सकते हैं.
आज से शुरू हुआ अच्छा समय
मेष राशि: सूर्य का गोचर इसी राशि में हुआ है, ऐसे में इस राशि के जातकों को प्रमोशन मिल सकता है. नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा है. जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, मैरिड लोग अपने पार्टनर की हेल्थ पर फोकस रखें. वही सिंगल जातकों की लाइफ में भी कोई नया पार्टनर आ सकता है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी खास होने वाला है, यह सूर्य देव की पसंदीदा राशि है. इन्वेस्टमेंट के लिहाज से समय काफी अच्छा है. करियर में आपको कई शानदार मौके मिलेंगे, कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी आपको सफलता मिल सकती है. कुल मिलाकर आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का मेष राशि में प्रवेश करना काफी अच्छा रहेगा, पूरी लगन और मेहनत का फल आपको मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. दफ्तर में भी आपको बेहतरीन मौके मिलेंगे, घर परिवार में सुख- शांति का माहौल बना रहेगा. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको कोई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.