ज्योतिष | अप्रैल का महीना ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी खास साबित हो रहा है. इस महीने आपको कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कल 14 अप्रैल को सूर्य का गोचर होने जा रहा है. यह गोचर अपने आप में काफी खास होने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

सूर्य का यह गोचर मंगल के स्वामी वाली राशि मेष में होने जा रहा है. इसका प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा.
सूर्य कल करेंगे राशि परिवर्तन
सूर्य मेष राशि में हमेशा ही मजबूत स्थिति में रहते हैं. वही तुला राशि में वीक स्थिति में होते हैं. सूर्य के इस राशि में जाने की वजह से कई राशि के जातक अपने आप को कॉन्फिडेंस से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं और समाज में भी उनका मान- सम्मान बढ़ने वाला है. जब आपकी कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं तो आपको कई क्षेत्रों में सफलता मिलती है.
कुछ लोगों को समाज में उच्च पद भी प्राप्त होता है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन्हें सूर्य के गोचर से विशेष लाभ मिलेगा.
शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
मेष राशि: सूर्य इसी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, ऐसे में इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. सरकारी नौकरी के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं, इस समय आपको कई बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, नौकरी में जितनी भी परेशानियां थी अब वह दूर हो जाएगी. आपको सोच समझ कर ही बातचीत करनी है.
कर्क राशि: करियर के लिहाज से समय इनके लिए काफी अनुकूल रहेगा, आपको जल्द ही नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी खास रहेगा, नौकरी में भी तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं. काम में आपको अच्छी खासी सफलता मिलेगी, विदेश जाने का मौका भी आपको मिल सकता है
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अनुकूल रहेगा, व्यापार में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार चढ़ाव अवश्य ही देखने को मिल सकता है. पढ़ाई में आपको फोकस बनाए रखना है
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.