कल सूर्य करेंगे मीन राशि में गोचर, 14 अप्रैल तक मौज करेंगे इन चार राशियों के जातक

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 14 मार्च की मध्य रात्रि को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, इसी के साथ मलमास की भी शुरुआत हो जाएगी. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14 अप्रैल सुबह 9:30 बजे तक यही अवधि रहने वाली है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे.

Sun Suraj Surya

सूर्य करेंगे मीन राशि में गोचर

सूर्य सिंह राशि के देवता है और सूर्य नारायण की पूजा किए बिना अन्य देवताओं की पूजा शुरू नहीं की जाती. जैसे ही सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे उसके बाद से ही खरमास का महीना लग जाएगा. इस महीने में किसी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता अर्थात सभी कार्यों पर रोक लग जाती है. सूर्य जिस राशि में प्रवेश करेंगे वहां पर पहले से ही शुक्र और शनि भी विराजमान है. सूर्य और शनि में मित्रता का संबंध नहीं है, पिता और पुत्र की जोड़ी को ज्यादा खास नहीं माना जाता. इसका प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

शुरू होगा अच्छा समय

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, लोगों को बिजनेस या स्टॉक मार्केट में अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिहाज से भी समय आपके लिए काफी अच्छा है. आप परिवार के साथ मिलकर कई बड़े फैसले लेने वाले हैं.

मकर राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य के गोचर के साथ ही धन लाभ होगा, लव लाइफ में आगे बढ़ाने के आपको एक से एक बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, कई क्षेत्रों में आपके काम बनेंगे. आपको अधिकारियों का भी सहयोग मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  Munch Chocolate वाले भगवान, भारत के इस मंदिर में चढ़ती है चॉकलेट; वजह बेहद खास

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर काफी खास होने वाला है, लाभ और भाग्य स्थान पर आपको फायदा मिलेगा. पिता के साथ आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे, धन वैभव और बिजनेस के लिहाज से समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

मेष राशि: सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है, एक साथ आपको दो जगह से लाभ मिलने वाला है. कॉन्फिडेंस की वजह से आप पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जिंदगी में काफी बढ़िया काम करने वाले हैं, जिससे आपके करियर में भी ग्रोथ होगी. आप कई बड़े फैसले लेने में कामयाब रहेंगे, अनुशासन से काम करने पर आपको अच्छी खासी तरक्की मिलने वाली है.

क्या होती है मीन सक्रांति?

जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं तभी मीन संक्रांति मनाई जाती है. मौजूदा समय की बात की जाए, तो सूर्य कुंभ राशि में विराजमान है वह 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. जब तब सूर्य मीन राशि में रहेंगे तब तक मलमास ही कहा जाएगा. यह ऐसा समय होता है जिसमें किसी प्रकार का कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता, इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व बताया गया है.

कहा जाता है कि इस तिथि पर आपको भगवान सूर्य की पूजा अर्चना करनी चाहिए. सक्रांतियों में मकर संक्रांति धनु संक्रांति और मीन संक्रांति काफी अच्छी मानी जाती है, इसमें स्नान दान करने का विशेष महत्व बताया गया है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.