ज्योतिष | अगर आप भी खगोलीय घटनाओं में काफी इंटरेस्ट रखते हैं तो आज की रात आपके लिए काफी खास होने वाली है. सूर्यास्त के बाद पश्चिमी आकाश में सौरमंडल में आपको एक साथ 6 ग्रह दिखाई देंगे. इस दुर्लभ या खगोलीय घटना को प्लैटिनरी परेड कहा जाता है. इसमें खास बातें यह है कि 92% चमक के साथ चंद्रमा भी बृहस्पति के बेहद करीब नज़र आएगा, जिससे दृश्य और भी मनमोहक बन जाता है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.
क्यों खास है आज की रात
आज रात के जैसी अगली घटना आपको अक्टूबर 2028 के अंत में सूर्य उदय से पहले दिखाई देगी, जब पांच ग्रह एक साथ होंगे. इसके बाद फरवरी 2034 के अंत में सूर्य उदय के बाद पांच ग्रहों को आप एक साथ देख पाएंगे. ऐसे में आज का दिन खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए काफी खास रहने वाला है. अगर ग्रहों की स्थिति की बात की जाए, तो शुक्र और बुध क्षितिज के सबसे करीब होंगे.
उसके बाद, शनि और वरुण का स्थान होगा जबकि अरुण और बृहस्पति अपेक्षाकृत अधिक ऊंचाई पर देखने को मिलेंगे. मंगल मौजूदा समय में सूर्य की दूसरी और स्थिर रहेंगे. इस वजह से वह इस परेड का हिस्सा नहीं होने वाले है.
आकाश में दिखाई देगी प्लैटिनरी परेड
अगर आप भी इस घटना को देखना चाहते हैं तो आपको पश्चिमी क्षितिज की दिशा में साफ दिखने वाली खुली जगह को सेलेक्ट करना है. अगर आपको नहीं पता कि प्लैटिनरी परेड क्या होती है तो जब तीन या उससे ज्यादा ग्रह पृथ्वी से देखने पर आकाश के लगभग एक ही हिस्से में क्रांति वृत्त के आसपास एक लाइन या चाप में दिखाई देते हैं, तो उसे प्लैटिनरी में परेड कहा जाता है.
खगोलीय दृष्टि से सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा लगभग एक ही समतल में करते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, यह केवल दृष्टि आधारित संरेखण होता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
