घर की छत पर रखी पानी की टंकी भी उत्पन्न करती हैं भाग्य में बाधाएं, जानें इसे रखने की सही दिशा

नई दिल्ली । वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में छोटी से छोटी चीज का प्रभाव व्यक्ति की जिंदगी पर असर डालता है. फिर चाहें वो घर में रखा सजावट का सामान हो या प्रयोग में आने वाली रोजमर्रा की चीजें. अगर उन्हें सही दिशा और सही जगह पर नहीं रखा जाए, तो वे परिवार की सुख- समृद्धि में बाधा उत्पन्न कर सकतें है. इसी तरह घर की छत पर पानी की टंकी को अगर सही दिशा में नहीं रखा जाए, तो जिंदगी में कई तरह की मुश्किलें झेलनी पड़ सकती है.

GHAR

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ दिशाएं ऐसी होती हैं जहां पर पानी की टंकी को रखना अशुभ माना गया है. इसमें नैऋत्य कोण यानि दक्षिण-पश्चिम दिशा और आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा और दक्षिण- दिशा शामिल है. वास्तु जानकार मानते हैं कि ईशान कोण के अलावा अन्य किसी दूसरी दिशा में ट्यूबवेल या हैंडपंप लगवाना शुभ नहीं होता है.

पानी की टंकी के लिए यें दिशा है उत्तम

बोरिंग या जेट लगवाने के लिए घर का ईशान कोण उत्तम माना गया है. इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि ईशान कोण को साफ-सुथरा रखें. पानी की टंकी के लिये वायव्य या पश्चिम दिशा सही रहती है. ऐसी मान्यता है कि पश्चिम दिशा में वरुण देव, यानि जल के देवता वास करते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

गलत दिशा में रखने पर करें ये उपाय

अगर किसी व्यक्ति की पानी की टंकी गलत दिशा में रखी है, या फिर फिक्स हो गई है, तो इसके लिए कुछ उपाय को अपना कर भी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है. अगर पानी की टंकी को हटाना संभव नहीं है तो उसके अंदर सफेद रंग का पेंट कर दें. ऐसा करने से काफी हद तक वास्तु दोष ठीक हो जाते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.