शुक्र ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों को मिलेगा मालव्य राजयोग का लाभ

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को ऐश्वर्या और लग्जरी का कारक ग्रह माना जाता है अर्थात जिन राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह मेहरबान होते हैं, उन्हें अपने जीवन में कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता. 2 मार्च को सुबह 1:01 मिनट पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शुक्र 27 डिग्री तक उच्च माने जाते हैं.

Jyotish

इस समय उनकी शनि के साथ युति भी होगी, शनि और शुक्र दोनों में ही मित्रता का संबंध माना जाता है. ऐसे में इस स्थिति का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों को सीधा-सीधा लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले है.

शुक्र मीन राशि में बनाएंगे मालव्य राजयोग

शुक्र अपनी उच्च राशि में मीन में प्रवेश कर चुके हैं जिससे वह मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे. इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में सुख- सुविधाए प्राप्त होती है और रचनात्मकता में भी बढ़ोतरी होती है. करियर में स्थिरता मिलती है. 26 मार्च तक वह इसी राशि में विराजमान रहेंगे, ऐसे में 5 भाग्यशाली राशियों की किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देंगे.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मालव्य राजयोग बनाना काफी अच्छा साबित होगा. लंबे समय से जितने भी काम रूके हुए थे, अब आपको उसमें सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. परिवार के बीच भी आपसी प्रेम बना रहेगा, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.  फिल्म इंडस्ट्री और आयात निर्यात से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. शुक्र के मेहरबान होते ही सुख और लग्जरी जीवन में बढ़ जाती है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में आना काफी अच्छा साबित होगा, गुरु वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे. ऐसे में व्यापार में आपको अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, लंबे समय से जितने भी काम रूके हुए थे अब वह भी फिर से पटरी पर नजर आएंगे. नौकरी और बिजनेस दोनों के लिहाज से समय आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, अब आपके जीवन में खुशियों की दस्तकों होगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, नौकरी वाले जातको भी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा. अब आप जहां चाहेंगे वहां अपना ट्रांसफर करवा पाएंगे, साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं. आपको कोई क्षेत्र में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर काफी खास रहेगा, चौथे भाव में यह गोचर होने जा रहा है. नौकरी पेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. कार्य स्थल में स्थिरता आएगी समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा. दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा, विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहता हुआ दिखाई दे रहा है. कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा.

वृश्चिक राशि: इस राशि के पांचवे भाव में यह गोचर बनने जा रहा है, ऐसे में अब आपकी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता बढ़ाने वाली है. समाज में आपको मान- सम्मान बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. नौकरी पेशा लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, व्यापारियों को एक से बढ़कर एक बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं. विवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं, सभी क्षेत्रों में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.