मार्च महीने में शुक्र, सूर्य और बुध करेंगे राशि परिवर्तन; इन राशियों की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष | मार्च का महीना कई राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने आपको कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देंगे. मौजूदा समय की बात की जाए तो अभी शुक्र मीन राशि में उपस्थित है. 1 मार्च को ही शुक्र ने कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था. इसके बाद, अब बुध और सूर्य भी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने जा रही है.

Rashifal 1

21 मार्च को बुध मार्गी हो जाएंगे. इसके अलावा, गुरु अभी वक्री चाल चल रहे है. 11 मार्च को गुरु मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे, ऐसे में ग्रहों के इन राशि परिवर्तन की वजह से मार्च के महीने में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

खास रहेगा मार्च का महीना

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी जिंदगी में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, तो इसके लिए जरूरी है कि आपकी कुंडली में सभी ग्रह काफी अनुकूल स्थिति में हो. मार्च महीने की शुरुआत में ही शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इसी वजह से राहु और शुक्र की युति भी अब समाप्त हो गई है.

मीन राशि शुक्र ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है, ऐसे में इस स्थिति की वजह से शुक्र की पसंदीदा राशियों को अच्छा खासा लाभ मिलता है. खासकर मेष और धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में आना काफी अच्छा साबित होगा, इन्हें कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. कुल मिलाकर इन्हें कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

बुध और सूर्य करेंगे युति

मार्च महीने में ही बुध भी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में ही प्रवेश करेंगे. 21 मार्च को वह अपनी चाल में भी बदलाव करने वाले हैं, इसका प्रभाव भी वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. सूर्य के साथ मिलकर यह बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण करेंगे. बुध ग्रह को ग्रहो का राजकुमार कहा जाता है. वह हर 20 से 24 दिनों में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं.

यह भी पढ़े -  अमरनाथ से लाया प्रसाद ऐसे करें ग्रहण, भूलकर भी न करें ये गलती; वरना आ सकती है परेशानी

बुध ग्रह को वाणी का कारक ग्रह माना जाता है. ग्रहो के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव भी 13 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में कई राशि के जातकों का कॉन्फिडेंस भी बढ़ने वाला है. खासकर सिंह राशि के जातकों को इस स्थिति से विशेष लाभ मिलेगा परंतु कुछ राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की भी आवश्यकता है नहीं तो उनकी परेशानियां बढ़ सकती है.

11 मार्च से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

गुरु ग्रह की बात की जाए तो 11 मार्च को मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे है. इसी साल गुरु जून महीने में कर्क राशि में भी गोचर करेंगे, ऐसे में कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें काफी कम होती हुई दिखाई देगी. साथ ही उन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. मार्च महीने में कई बड़े ग्रह आपको राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देंगे इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है अर्थात उन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.