26 मार्च को शुक्र का मेष राशि में गोचर, इन पांच राशियों की होगी बल्ले- बल्ले; खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाजे!

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, उसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 26 मार्च को शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र ग्रह को प्यार, सुख- सुविधा आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में शुक्र ग्रह के मेष राशि में आने का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले है.

Jyotish

शुक्र ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं जो भी व्यक्ति चाहता है कि उसकी जिंदगी में कभी भी लग्जरी की कमी ना हो तो जरूरी है कि उसकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में हो. ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन की वजह से 5 राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान उन्हें कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है.

26 मार्च को शुक्र का मेष राशि में गोचर

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का मेष राशि में जाना काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी समय काफी अच्छा है. अगर आप किसी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रही है, तो उसमें भी रिजल्ट पॉजिटिव आ सकता है. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, कुछ लोगों को शादी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को सीनियर का साथ मिलेगा. आपको सभी क्षेत्रों में लाभ में होता हुआ दिखाई दे रहा है.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है, नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे है. साथ ही आपको बिजनेस में भी अच्छा खासा लाभ मिल सकता है. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ कोई मामला है तो उसमें भी आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है. अगर आप विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे थे, तो उसमें भी अब आपको सफलता मिलने वाली है.

यह भी पढ़े -  भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन, सावन शिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये गलती; बनी रहेगी कृपा

सिंह राशि: शुक्र का गोचर इस राशि के जातकों के लिए कई महीनो में काफी खास होने वाला है, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. परिवार में खुशियों भरा माहौल बना रहेगा, लंबे समय से आपके जितने भी काम रूके हुए थे अब आपको उसमें सफलता मिलने वाली है. ऑफिस में भी सभी आपके काम की तारीफ करेंगे, प्रमोशन के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मकर राशि: शुक्र ग्रह का मेष राशि में आना इस राशि के जातकों के लिए कई माईनों में काफी खास होने वाला है. जल्द ही, आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. कई काम बनते हुए नजर आ रहे हैं, भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी राहत भरा रहेगा, अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह भी मिलने के चांसेस दिखाई दे रहे हैं. अब आपकी आर्थिक परेशानियां एक- एक करके समाप्त हो जाएंगी, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी आपको सफलता मिलने वाली है. आपकी फाइनेंशियल स्थिति पहले से काफी मजबूत होते हुए दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.