ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को विशेष महत्व प्राप्त है. इन्हें दैत्यों के गुरु के अलावा धन, वैभव, विवाह, भौतिक सुख- सुविधाओं आदि का कारक ग्रह भी माना जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी जिंदगी में लग्जरी बनी रहे तो इसके लिए जरूरी है कि शुक्र आपकी राशि में उच्च स्थान पर हो. आज हम आपको शुक्र के राशि परिवर्तन के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.
होली से पहले होगा शुक्र का राशि परिवर्तन
शुक्र की स्थिति कुंडली में अच्छी होने से जातकों को जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती. धन के देवता कहे जाने वाले कुबेर की कृपा भी उन पर बनी रहती है. हर 26 दिन में शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं. इसका प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मार्च महीने की शुरुआत में होली से पहले ही शुक्र मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे है. शुक्र का अपनी उच्च राशि में आना कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है अर्थात उन्हें अपने जीवन में अच्छी खासी तरक्की मिलेगी.
2 मार्च को सुबह 1:01 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 26 मार्च तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. ऐसे में शुक्र के मालव्य राजयोग का निर्माण होगा, इससे न केवल मेष बल्कि सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में भी काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को पंच महापुरुष राजयोग का भी लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में डिटेल जानकारी प्रोवाइड करवाने वाले है.
2 मार्च से इन राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र
मेष राशि: शुक्र का मालव्य राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहने वाला है. कुंडली के द्वादश भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों को सभी सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी. साथ ही आप अपनी जिंदगी में लग्जरी लाइफ़स्टाइल पाने में भी कामयाब रहने वाले हैं. स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, धन से संबंधित परेशानियां दूर होती हुई दिखाई दे रही है. जल्द ही आप लंबी दूरी की यात्राओं पर भी जा सकते हैं.
सिंह राशि: इस राशि के आठवें भाव में शुक्र विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. इनकम के भी बेहतरीन रास्ते खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं, आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. नौकरी पेशा जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, आपके जीवन में खुशियों की शुरुआत होगी. लंबे समय से काम में जितनी भी परेशानियां चल रही थी अब वह समाप्त हो जाएगी अर्थात आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन कई माईनों में काफी खास होने वाला है. पांचवें भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे, ऐसे में संतान- शिक्षा और आर्थिक लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे है.
संतान की ओर से जितनी भी परेशानियां थी अब वह समाप्त हो जाएगी. साथ ही, उन्नति के योग बन रहे है. शिक्षा में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा. कॉम्पिटेटिव एक्जाम के स्टूडेंट्स को बेनिफिट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत रहेगी. कुल मिलाकर आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
