13 जनवरी को शुक्र का शनि की राशि में गोचर, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय

ज्योतिष | शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सुख और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है. इस समय यह धनु राशि में विराजमान है, सुख- समृद्धि के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह का जल्द ही गोचर होने जा रहा है. वैसे तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है, अबकी बार शुक्र का गोचर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में होगा. इस राशि को शनि देव की राशि माना जाता है. ऐसे में शुक्र का शनि की राशि में आना कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा साबित होगा तो कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ जाएगी.

Astrologer

शुक्र का गोचर

तुला राशि: शुक्र का मकर राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है, अब आपको भाग्य का भी साथ मिलने वाला है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, नौकरी और बिजनेस दोनों में सफलता के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. सभी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का मकर राशि में आना काफी अच्छा साबित होने वाला है, धन के आगमन के नए- नए रास्ते खुलेंगे. वैवाहिक जीवन में भी प्रेम और संतुलन बना रहेगा, व्यवसाय में प्रॉफिट के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब आपके अटके हुए सभी काम पूरे होंगे. इसकी भी प्रबल संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है.

कन्या राशि: शुक्र का मकर राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, धन लाभ के सीधे- सीधे योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपको घर और परिवार का सहयोग मिलने वाला है, कई क्षेत्रों में आपको एक से बढ़कर एक मौके मिलने वाले हैं. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.