ज्योतिष | अगर आप भी हाल फिलहाल में बद्रीनाथ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बद्रीनाथ धाम (Badarinath Dham) के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. बसंत पंचमी के मौके पर टिहरी जिले के नरेंद्र नगर स्थित राज दरबार में शास्त्रों और पंचांग गणना के बाद यह फैसला लिया गया है कि 23 अप्रैल को फिर से बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे.
बद्रीनाथ के दर्शन
जानकारी देते हुए बताया गया कि राज दरबार में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में महाराजा मनु जयेंन्द्र शाह ने स्वयं कपाट खुलने की तारीख के बारे में ऐलान किया है. 23 अप्रैल को सुबह 6:15 मिनट पर कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त होने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंदिरों में कपाट पूरे नियम और परंपराओं के साथ खोला जाता है.
भगवान बद्रीविशाल की पूजा अर्चना शुरू हो जाती है. इसकी भी एक अलग विधि बताई गई है, सबसे पहले मंदिर के परिसर को फूलों से सजाया जाता है. उसके बाद, सिंहद्वार पर पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की जाती है.
इस प्रकार होती है पूजा अर्चना
जैसे ही कपाट ओपन हो जाते हैं सुबह ब्रह्म मुहूर्त में गणेश पूजा की जाती है. इसी के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत भी हो जाती है. इसके बाद, शंखनाद और वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ मंदिर के कपाट खोलने की परंपरा है. जैसे ही मंदिर के कपाट ओपन होते हैं भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कराए जाते हैं. इसी के साथ भगवान की महा अभिषेक पूजा होती है और विशेष श्रृंगार भी किया जाता है.
इस दिन दर्शन करने के लिए भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर आते हैं. देश- विदेश से कई सारे श्रद्धालु इस पल के साक्षी बनने के लिए बद्रीनाथ पहुंचते हैं. अगर आप भी हाल फिलहाल में यहां जाने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब आप 23 अप्रैल को यह जाने का प्लान बना सकते हैं और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर सकते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
