ज्योतिष | शनि अभी मार्गी चाल से चल रहे हैं. साल 2026 में 6 महीने तक वह इसी अवस्था में रहने वाले हैं. जुलाई में शनि अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है या फिर अपनी चाल में बदलाव करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देता है. शनि के चाल में बदलाव से 4 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शनि देव सबसे धीमी गति से चल चलने के लिए जाने जाते हैं और ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. 26 जुलाई 2026 तक शनि मीन राशि में ही मार्गी अवस्था में विराजमान रहेंगे. मार्गी शनि को 4 राशियों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है, इन्हें करियर से लेकर पैसों तक विशेष लाभ मिलने वाला है.
शनि की इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा
वृषभ राशि: शनि का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है, अब आपको परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा. जॉब में भी प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं. बिजनेस करने के लिहाज से समय काफी अच्छा है. प्रॉफिट के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
तुला राशि: शनि 6 महीने तक मार्गी रहेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहने वाली है. जल्द ही कोई बड़ी डील आप साइन कर सकते हैं, प्रॉपर्टी बेचने या खरीदने के लिए भी समय काफी अच्छा है. अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं, तो अब आप ऐसा कर पाएंगे. कुल मिलाकर आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
कन्या राशि: शनि के मार्गी होने का लाभ सबसे ज्यादा इसी राशि के जातकों को मिलने वाला है. आपको इनकम के कई सारे सोर्स मिलने वाले हैं, अगर आप पहले से ही कोई बिजनेस कर रहे हैं तो उसमें भी आपको निश्चित रूप से सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी, इस समय आप काफी बेहतरीन फैसला ले पाएंगे जिसका आपको आगे चलकर भविष्य में भी लाभ मिलेगा.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का मार्गी होना काफी अच्छा साबित होगा, जहां एक तरफ आपको सफलता मिलेगी वहीं आपके लिए इस साल के 6 महीने काफी खुशियों भरे रहने वाले हैं. भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है, आपको धैर्य से काम लेना है. शेयर मार्केट में निवेश करने के लिहाज से समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. अब आप धन की बचत करने में कामयाबी हासिल करेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहेगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
