कैथल के चीका से अमृतसर के लिए मिलेगी सीधी बस, ये रहेगी टाइमिंग

कैथल | हरियाणा के कैथल से अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज से कैथल के चीका से अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है. रोडवेज को अमृतसर बस सेवा का परमिट भी मिल गया था. इसके बाद, अब बस की शुरुआत कर दी गई है. लंबे समय से इस रूट के लिए बस की डिमांड थी.

Haryana Roadways Bus

लोगों ने ली राहत की सांस

बता दें कि करीब एक माह पहले सरकार ने चीका में आधुनिक बस स्टैंड बनाने का काम शुरू किया था. ऐसे में यहां लंबे रूटों के लिए बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है. इससे पहले चीका से जयपुर के लिए विशेष बस सेवा शुरू की गई थी. यहां से बस चलने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है.

पटियाला होते पहुंचेंगे अमृतसर

गौरतलब है कि गुहला क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जाते हैं. कैथल से चीका की दूरी मात्र 30 किलोमीटर है. कैथल को भी इसका फायदा होगा. ऐसे में कैथल से भी यात्री अमृतसर तक का सफर आसानी से कर सकेंगे.

जीएम ने दी जानकारी

आज से चीका से अमृतसर के लिए बस सेवा शुरू हो गई है. इसके तहत परमिट की अनुमति मिल गई है- कमलजीत, जीएम, कैथल डिपो

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.