हरियाणा की 5 साल की मानवी ने रचा इतिहास, ताइक्वांडो में हासिल किए दो ब्लैक बेल्ट

करनाल | हरियाणा के करनाल जिले की बागपत गांव की 5 साल की मानवी ने वह कर दिखाया है, जो बड़े- बड़े के बस की बात नहीं होती. मानवी को 24 अगस्त को मुंबई में वर्ल्ड रिकॉर्ड आफ एक्सीलेंस लंदन बुक की तरफ से सम्मानित किया गया. दरअसल, मानवी ने ताइक्वांडो में ऐसा असाधारण उपलब्धि हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. इतनी छोटी सी उम्र में ताइक्वांडो में उन्होंने दो ब्लैक बेल्ट हासिल करके विश्व की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी का खिताब पा लिया.

Manvi Karnal

2 ब्लैक बेल्ट हासिल कर रचा इतिहास

केवल 3 साल की उम्र में 28 फरवरी 2023 को मानवी ने कोरिया कुक्कीवोन से पहली ब्लैक बेल्ट हासिल की. उसके बाद 5 साल की उम्र में 28 अप्रैल 2025 को दूसरी बेल्ट प्राप्त की. इस तरह उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया. 24 अगस्त को उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड और एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

इस दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन की ओर से डॉ. दिवाकर शुक्ला, यूएसए से डॉ. मधु किशन, महाराष्ट्र के लोकपद अध्यक्ष राजेंद्र दास, ISKCON के अध्यक्ष सूरदास प्रभु जी, डॉ. सोमनी शास्त्र, MSE DCL के डायरेक्टर राजेंद्र पवार, टीवी अभिनेत्री रूपल पाटिल (कोकिला), अभिनेता पंकज बेरी, फैशन आइकॉन विशाल कपूर, मराठी फिल्म अभिनेत्री कंचन पागरे आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल

पिता से मिली खेल की प्रेरणा

मानवी को इस खेल की प्रेरणा अपने पिता और कोच मास्टर सतीश से मिली जो कि स्वयं एक ताइक्वांडो ट्रेनर भी हैं. मानवी ने बताया कि 3 साल की उम्र में उन्होंने इस खेल में इंटरेस्ट लेना शुरू कर दिया था. बहुत जल्दी उन्होंने पहला ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर लिया. 5 साल की उम्र में उन्हें दूसरी ब्लैक बेल्ट प्राप्त हुई है. मानवी की मां भी एक ताइक्वांडो खिलाड़ी रह चुकी हैं. अब पिता का सपना है कि मानवी ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts