जश हत्याकांड में एक और खुलासा, डीएनए रिपोर्ट से पता चला जश की चाची ने ही की थी हत्या

करनाल, जश हत्याकांड | करनाल जिले के कमालपुर रोडान गांव के जश हत्याकांड में डीएनए रिपोर्ट के सामने आने पर पता चला है कि अंजली ने ही जश को मारा है. जश की डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पुलिस द्वारा बेड, चादर , बैग पर मिले खून के धब्बे डीएनए रिपोर्ट के लिए भेजे गए थे. जिसकी रिपोर्ट आते ही पता चल गया कि जश की हत्या उसकी चाची ने की है.

yash

जश की डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आई

खून के धब्बों के साथ बेड में फंसे हुए बाल भी डीएनए रिपोर्ट के लिए भेजे गए थे. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 5 दिन की रिमांड के बाद जश की चाची अंजली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं जश की दादी और ताई को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है इनपर सुबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है.

परिवार कर रहा सीबीआई जांच की मांग

डीएनए रिपोर्ट आने के बाद जश के परिवार द्वारा सीबीआई की जांच की मांग की जा रही है. परिवार को पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है.

अंजली ने की थी हत्या

वहीं पुलिस का कहना है कि अंजली ने ही जश की हत्या की है. जश की हत्या कर उसने लाश को पहले तो अपने बेड में रखा फिर मौका देख लाश को बैग में रखकर पड़ोस की छत पर फेंक दिया. पुलिस के अनुसार जश 5 अप्रेल को अपने दादाजी से 5 रूपये लेकर अपनी अपनी चाची अंजली के पास गया था. जहां अंजली मोबाइल के चार्जर से गला घोंट कर जश की हत्या कर दी थी.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.