शर्मनाक: अपनों ने ही दो लाख में बच्चा बेचा, जानिए हैरान कर देने वाला सच

करनाल | क्षेत्र के गांव डाचर में सगी चाची ने ही दो लाख 10 हजार रुपये की राशि लेकर डेढ़ साल के मासूम बच्चे को बेच दिया है. इस शर्मनाक मामले के सामने आने के बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस ने बच्चे को काछवा से सही सलामत बरामद कर लिया है. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस को दी गई जानकारी में गुरमीत कौर निवासी डाचर ने बताया कि बीती 19 सितंबर को उसकी पुत्रवधू मनमीत कौर अपने दो बच्चों, लड़का जी लगभग डेढ़ साल का बताया गया है और लड़की तीन साल के क़रीब है, वह इन्हें लेकर घर से अचानक लापता हो गयी थी. इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी.

Police Photo

22 सितंबर को तरावड़ी पुलिस के द्वारा उसकी पुत्रवधू को गांव डाचर में छोड़ दिया गया था. इस बीच वह लड़की को साथ लेकर यहां आई थी किन्तु तब उसके साथ लड़का नहीं था. बाद में जांच के दौरान पता चला कि छोटी पुत्रवधू राजविंद्र कौर उर्फ राज जो स्थानीय निवासी डाचर के है इन्होंने जसपाल सिंह और इसकी बेटी गुरमहक कौर वासी तरावड़ी से जुड़कर साजिश के तहत मनमीत को घर से भागने में इसको साथ दिया था और इसके अलावा तुरंत जसपाल सिंह की पत्नी सिमरनजीत ने बबली और इसके पति मंगल सिंह वासी तरावड़ी और बलविंदर के साथ रंजिश को अंजाम देते हुए उसके पोते हरमन सिंह को बेच दिया है.

अब छानबीन के पश्चात् यह पता चला है कि काछवा निवासी संदीप कौर पत्नी साहब ने बच्चे को दो लाख 10 हजार रुपये में खरीदा है. बच्चे को बेचने के गंभीर आरोप चाची पर लगाये जा रहे हैं. साथ ही साथ यह बात भी सामने आई है कि जब बच्चा बेचा गया था तो लिखित में प्रमाण लिया गया था, जिसके कागज़ भी सामने आने की बात हो रही है. पुलिस अधिकारी बलजीत के अनुसार गुरमीत कौर की शिकायत पर छह नाम दर्ज़ करें गए हैं और इसके सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है.

पुलिस की जांच के बाद सामने आ‍एगी सच्चाई

पुलिस की जांच में अनेक पहलुओं से पर्दा उठना स्वाभाविक है. जैसे कि किस साजिश के तहत मनमीत कौर घर से भाग कर गई थी और आखिर गई कहां थीं? यह जांच का प्रमुख विषय होगा. जब वापस आयी तो सिर्फ लड़की के साथ क्यों आयी, वह उस समय लड़के को कहां छोड़कर आई? मनमीत कौर की देवरानी ने उसके लड़के को कहां से उठाया और किस साजिश के अन्तर्गत से बेचा? इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच के बाद ही पर्दा उठेगा व असली सच्चाई सबके सामने आएगी.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts