पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, प्रदेश में नही है सरकार नाम की कोई चीज़

करनाल | इंद्री रोड पर स्थित श्री आत्म मनोहर जैन अराधना मंदिर में लगाए गए स्वास्थ्य कैम्प में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आगमन हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा वहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पहुंचे थे. मीडिया संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा की प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. ऐसा है जैसे सरकार ही नहीं है. ” फ्री फॉर ऑल” चल रहा है. सभी जगह बहुत ही अधिक घोटाले हो रहे हैं और सब जगह बेरोजगारी का बोलबाला है. थोड़े ही दिनों में नतीजा सबके सामने होगा.

Bhupender Singh Hooda

किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को एमएसपी लागू करनी चाहिए. जैसे उन्होंने 2007 में प्रावधान लाकर लागू किया था. जो भी खरीद मंडी से बाहर होगी वह एमएसपी पर ही होनी चाहिए. उससे कम पर किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए. अपनी मांगों को स्पष्ट रूप से रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब फिर से एक बार नया प्रावधान लाना चाहिए. जिससे चौथा कानून बने और एमएसपी से कम रेट देने वाले कॉर्पोरेट को उचित रूप से सजा का पात्र माना जाए. वहीं जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जेजेपी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जेजेपी पार्टी ने चुनावों में वोट किसी और के नाम पर मांगे और सपोर्ट बीजेपी को दे दिया.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts