मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोविड-19 को लेकर प्रदेशवासियों को दिलाई प्रतिज्ञा

करनाल | माननीय मुख्य सचिव विजय वर्धन जी ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि दिनांक 8 अक्टूबर 2020 को माननीय मुख्यमंत्री ने कोविड-19 पर पूरे प्रदेशवासियों को एक प्रतिज्ञा दिलवाने के लिए समारोह का शुभारंभ किया था. इसी के साथ सचिव विजय वर्धन जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित किया और निवदेन करते हुए कहा कि आप हरियाणा में जन आन्दोलन कोविड-19 की प्रतिज्ञा के लिए सभी को शपथ दिलवाएं.

Haryana CM Press Conference

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वहां मौजूद सभी लोगों से शपथ ग्रहण करने के लिए कहा और प्रतिज्ञा में मुख्य तथ्यों को मध्यनज़र रखते हुए कहा कि इस महामारी में हम सब एकजुट होकर लड़ेंगे और दिए गए निर्देशों का पालन करते रहेंगे. जैसे कि मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग, उचित दूरी इत्यादि. अंत में माननीय मुख्यमंत्री जी राष्ट्रगान के लिए रुके और इसी के साथ कोविड-19 के प्रतिज्ञा समारोह की समाप्ति की.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts