करनाल में हुए बवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, कांग्रेसी-कम्युनिस्ट आंदोलन के पीछे

करनाल | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ तौर पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए नए कृषि कानूनों को किसी भी हालत में वापिस नहीं लिया जाएगा. तीनों कानूनों का प्रस्ताव कांग्रेस के समय से ही रखा गया था. अब वही कांग्रेसी इस मामले में अपनी राजनीति की रोटियां सेंक रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेसी और कम्युनिस्ट इस आंदोलन के पीछे हैं. जो भी कम्युनिस्ट विचारधारा के लोग हैं, आज मै उन सभी को स्पष्ट शब्दों में बता देना चाहता हूं कि कम्यूनिज्म आज के समय में ख़तम हो चुका है.

Webp.net compress image 11

झलक मिल गई चढ़ूनी की मानसिकता के परिचय की- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

आज की इस घटना के बाद प्रदेश की जनता को स्वीकार कर लेना चाहिए कि कैमला गांव के कार्यक्रम में जो भी हुआ है, वह बिल्कुल भी किसान का स्वभाव नहीं है. इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को आने वाले दिनों में कोई भी आम आदमी अपनी ओर से समर्थन नहीं देने वाला है. सरकार के अधिकारियों के सामने एक वीडियो आया है जिस वायरल हुए वीडियो में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने लोगों को उकसाने का काम किया है. इस प्रकार का वक्तव्य देना कि हम सब लोग यह सभा नहीं होने देंगे, इससे प्रदेश ने माहौल खराब होता है. साथ ही साथ मेरे विषय में भी यह कहा जाना कि मरोड़ निकाल देंगे, इन सब घटनाओं पर अगर गहनता से विचार किया जाए तो यह सब केवल चढ़ूनी की मानसिकता का परिचय देते हैं.

वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी वार्ता का अंत करते हुए कहा कि करनाल के लिए करीब 100 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा आज की जानी थी. ऐसे में सभी ग्रामीण इस बात का इंतजार कर रहे थे, किंतु वह नहीं हो सकी. अब फिर किसी दिन इन सभी परियोजनाओं की घोषणाएं की जाएंगी.

दिन के सपने पूरे नहीं होते, किया गया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पर कटाक्ष

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अविश्वास प्रस्ताव लाने के विषय में अपना बयान जारी करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि एक बार के लिए फिर भी रात में सपने देखने वाले व्यक्ति के सपने तो पूरे हो भी सकते हैं परन्तु अगर कोई व्यक्ति दिन के समय में सपने देखे तो कैसे पूरे होंगे? इनका कोइ भी महत्व नहीं होता है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सत्ता से बाहर होने की इस समय पर छटपटाहट है और यह बौखलाहट अब साफ़ तौर पर दिखाई दे रही है.

26 जनवरी लोकतंत्र का पर्व है

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 26 जनवरी को निकाले जा रहे ट्रैक्टर मार्च को लेकर अपील की है कि 26 को किसी पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं है. यह दिन राष्ट्र गौरव का दिन है. इस दिन को हमें गौरव महसूस करना चाहिए कि हमारा संविधान लिखा गया था. इस दिन पर विरोध प्रकट करना ठीक नहीं है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts