खुशखबरी: 31 दिसंबर तक किसान बिना ब्याज भर सकते है ऋण, जाने विस्तार से

घरौंडा । सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों के लिए अनेक योजनाएं बनाई जाती है. इसी दिशा में राज्य सरकारों  ने किसानो  के ऋण निपटान के लिए योजना बनाई गई है. इस योजना के तहत दिसंबर तक किसान एकमुश्त ऋण निपटान कर सकते हैं. किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होती जा रही है. जिसके चलते उन्हें अपनी फसलों पर लोन लेना पड़ता है.

SAD KISAN

 जाने, कैसे इस योजना से लाभ उठाया जा सकता है

अतिदेय किसान ऋणी अपने खातों का बीती 30 सितंबर तक का आधा ब्याज व पूरा जुर्माना ब्याज माफ करवा कर अपने ऋण खाते का भुगतान कर योजना का लाभ उठा सकते हैं. करनाल जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान निदेशक प्रेम गुप्ता ने बताया कि यह योजना बहुत सीमित समय तक है.इसलिए सभी किसानों को शीघ्र अपने शाखा से संपर्क करना चाहिए. ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें. किसानों को बैंकों में जाकर अपने खातों की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए ताकि वे ऋण का भुगतान कर सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.