करनाल बाइक और कार में जोरदार भिड़ंत बाइक के परखच्चे उड़े, बाइक चालक की मौत

करनाल I दिन प्रतिदिन सड़क हादसों की गिनती बढ़ती ही जा रही है . वही आज  करनाल के दिल्ली चंडीगढ़ हाइवे पर एक और हादसा हो गया . यह दुरभाग्यपूर्ण घटना लगभग राजेन्द्र ढाबे के पास की बताई जा रही है. जहां एक बाईक सवार की कार के साथ जोरदार तरीके से भिडंत हुई . बताया यह भी जा रहा है कि कार वाले के द्वारा ही बाइक को टक्कर मार दी गई थी. जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही गिरने की वजह से मृत्यु हो जाती है.

ACCIDENT IMAGE

दुर्घटना होते ही कार ड्राइवर आनन् फानन में मौके से फरार हो गया.यह सड़क दुर्घटना  करीब सवा दो बजे की है . यह बाईक सवार उत्तमनगर का रहने वाला  है. राजकुमार शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर दिल्ली की ओर जा रहा था.  किंतु घर पहुंचने ही से पहले ही  रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया .

यह था पूरा मामला

बाइक सवार व्यक्ति राज़कुमार अभी करनाल से राजेंद्रा ढाबे तक ही पहुंचे कि एक कार ने उनकी बाईक को पीछे से आकर टक्कर मार दी . टक्कर लगने की वजह से वह अपनी बाईक से दूर जा नीचे गिरे और अब व्यक्ति राज़ कुमार की व बाईक के बीच की दूरी लगभग 150 फीट बताई जा रही है. बाइक चालक को इस हादसे में गंभीर चोटे आई जिससे उसने मोक्के पर ही दम तोड़ दिया.

इस सड़क दुर्घटना में कार जोरदार टक्कर लगने के कारण घूम गई. जैसे ही आसपास के लोगों ने हादसा होते देखा वे मौके पर एकत्रित हो गए किंतु उन सब के वहा होते हुए भी कार चालक मौके से फरार होने में भी कामयाब हो गया.

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मौके पर ही पुलिस को दी और पुलिस को सूचना मिलते ही वह भी घटनास्थल पहुंची. पुलिस के द्वारा बाईक चालक राज़कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय में भेज दिया गया है . जबकि क्षतिग्रस्त बाइक व कार दोनों को ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. वहां मौके पर मौजूद जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह द्वारा यह बताया गया है कि आरोपित कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जायेगा ।

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts