मौसम के कारण हुए 250 बिजली फॉल्ट से 20 कॉलोनियों और 40 गांवों गुल रही बिजली

करनाल, पानीपत | मौसम के करवट लेने के बाद से अब जिले में लगातार बारिश बनी हुई है और इसी वजह से बिजली विभाग अब मुसीबत का सामना कर रहा है. बीते दो दिनों में जिले में लगभग ढाई सौ से भी अधिक बिजली फाल्ट सामने आए हैं. इसी वजह से शहर की 20 कॉलोनियों सहित 40 कामों में बिजली 24 घंटे से भी ज्यादा तक गुल रही है. कुछ गांवों में तो बिजली आपूर्ति बहाल होने में इससे भी अधिक समय लग गया. पिछले 3 दिनों से जिले में बारिश का सिलसिला अब तक जारी है.

Bijli Karmi

जिले के बिजली अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि जिले की बिजली व्यवस्था मंगलवार दोपहर ही चरमरा गई थीं. मंगलवार दोपहर तक शहर में 60 से भी ज्यादा फॉल्ट आए, जिनकी गिनती शाम तक 100 से भी ऊपर तक जा चुकी थी. बीते बुधवार के दिन सुबह तक जिले में बिजली फॉल्टों का आंकड़ा 250 तक के भी पार देखने को मिल रहा था. शहरी क्षेत्र में 200, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों पर 50 फॉल्ट आए.

रात में कड़कती बिजली और बारिश के कारण 30 फॉल्ट ही हुए ठीक

शहरी के फीडरों में मंगलवार शाम फॉल्ट आते ही बिजली निगम अधिकारियों ने अपनी फॉल्ट रिमूविंग टीमों को फीडरों की पेट्रोलिंग के लिए रवाना कर दिया था. रात और बारिश होने के कारण से टीमें मंगलवार शाम तक केवल 30 ही फॉल्ट ठीक कर पाईं थीं. इसी वजह से अगले दिन सुबह निगम की टीमों ने साइट पर पहुंच कर फॉल्टों को ठीक किया और ठीक करने की संख्या शहर में 174 गांवों में कुल 35 फॉल्ट ठीक किए गए.

दरअसल, दस फीसदी शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त सात गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई. इस काम में बिजली निगम के 110 कर्मचारी दिन रात संघर्ष करते रहे हैं. वहीं, बिजली गुल रहने से मोबाइल मार्केट का कारोबार 30 प्रतिशत तक ठप पड़ गया है.

बिजली निगम के अधिकारी से हुई बातचीत का अंश

प्रदीप सोनी, एसडीओ, बिजली निगम ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कुल आठ ट्रांसफार्मरों में फॉल्ट आए है, ज्यादातर फॉल्ट हवा के कारण पेड़ की टहनियां गिरने से आए हैं. साथ ही साथ कुल 25 जगहों पर बिजली केबल भी जल गई है, किंतु विभाग की ओर से सब जगह मौके पर पहुंच कर फॉल्ट को ठीक किया जा रहा है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts