करनाल सेक्टर 6 दिल्ली- चंडीगढ़ हाइवे ट्रक व मोटरसाइकिल में हुआ गंभीर हादसा, लगी आग

करनाल I करनाल सेक्टर 6 दिल्ली- चंडीगढ़ हाइवे पर बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ जहां ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर – ट्रक व बाइक में लगी भयंकर आग.हादसे के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हुए व्यक्ति का नाम अशोक बताया जा रहा है. वह अर्जुन गेट के रहने वाले हैं तथा उनके साथ उनकी बाइक पर उनकी मां और पत्नी थी और बताया यह भी जा रहा है कि वह लोग पूजा करने जा रहे थे.

Bike Fire

ट्रक और बाइक की टक्कर के दौरान 3 लोग भयंकर रूप से हुए चोटिल भिडंत के दौरान ट्रक में लगी भयंकर आग वजह बताई गई है कि ट्रक बाइक को दूर कर घासीटता हुआ ले गया था. जिस कारण ट्रक व बाइक दोनों जलकर हुए खाक बाइक पर सवार थी दो महिलाएं और एक पुरुष बुरी तरह से हुए घायल और तीनों को करनाल के अस्पताल लेकर जाया गया है.

दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके से पहुंची वह दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर भयंकर आग को और फैलने से रोकने की कोशिश की और इस भयंकर आग को बुझाने का हर मुमकिन प्रयास किया.हादसा किस प्रकार हुआ है यह अभी फिर भी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन पुलिस व एंबुलेंस की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं. घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक के नीचे बाइक आ गई थी जिस वजह से अब बाइक आग में जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी है.

हादसे के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हुए व्यक्ति का नाम अशोक बताया जा रहा है वह अर्जुन गेट के रहने वाले हैं तथा उनके साथ उनके साथ बाइक पर उनकी मां और पत्नी थी और बताया यह भी जा रहा है कि वह लोग पूजा करने जा रहे थे हादसे की वजह बताई गई है कि बाइक ट्रक के अगले पहिए के नीचे चली गई इस वजह से ट्रक में भयंकर आग लग गई.फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन संभावना है कि ट्रक में दोबारा आग लग सकती है इस वजह से पानी की बौछारें लगातार ट्रक पर बरसाई जा रहे हैं ताकि दोबारा आग न लग सके वह कोई और दुर्घटना ना हो.

ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है वे ट्रक पूरी तरह से लोडेड है अथवा पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की भी जांच होगी और जिसकी भी गलती हो गई उस पर कार्यवाही की जाएगी मौके से ड्राइवर भी फरार हो चुका है. ट्रक का नंबर up.38 t 4115 है व मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल चुकी है. उसकी कोई भी पहचान नहीं हो सकती ना ही उसका कोई नंबर दिख रहा है ना ही यह पहचान हो रही है कि मोटरसाइकिल कौन सी कंपनी की थी।

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts