करनाल सीट से अभिनेता संजय दत्त के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी खबर, यहाँ पढ़े क्या कहा?

करनाल | हरियाणा में आज दोपहर तक करनाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त को मैदान में उतारने की चर्चा चल रही थी. लेकिन, दोपहर बाद खुद संजय दत्त ने ही इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. बता दें, संजय दत्त ने स्पष्ट कहा है कि वह चुनाव को लेकर कुछ भी नहीं सोच रहे हैं. आईए जानते हैं संजय दत्त में क्या बयान दिया है…

Sanjay Dutt

संजय दत्त ने किया ट्वीट

संजय दत्त ने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट किया- मैं राजनीति में मेरे शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं. मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं और ना ही चुनाव लड़ रहा हूं. बॉलीवुड अभिनेता ने आगे कहा है कि अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं, तो मैं इसकी स्वयं घोषणा करूँगा. कृपया अभी मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है उस पर विश्वास करने से बचें.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.