NCET परीक्षा के जरिए 4 साल में होगी बीए- बीएड, आवेदन के लिए 10 मार्च रहेगी अंतिम तारीख

कुरुक्षेत्र | अगर आप शिक्षण क्षेत्र में जाना चाहते है. इसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं तो 12वीं के बाद सीधे नेशनल कामन एंट्रेस टेस्ट (NCET) में शामिल हों सकते हैं व 4 साल में बीए और बीएड दोनों करने के मौके का लाभ उठा सकते है. जी हां, अब आपके लिए यह अवसर उपलब्ध है. एनटीएसई परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर आवेदक 4 वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आइटीईपी) में एडमिशन ले पाएंगे.

Job Exam Student Collage

10 मार्च रहेगी लास्ट डेट

इस प्रक्रिया से वे चार साल में प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) बनने के पात्र होंगे. यदि कोई इस परीक्षा में शामिल नहीं होता है तो उसे पहले 3 वर्षीय बीए करनी होगी तथा फिर दो साल में बीएड करना होगा जिससे उन्हें कुल 5 साल का समय लगेगा. अहम बात ये है कि एनसीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च रखी गई है.

पिछले साल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आइटीटीआर) में 4 वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए 1200 आवेदकों ने अप्लाई किया था जिनमें से 500 आवेदक ऐसे थे जिन्हें एनटीएसई परीक्षा के बारे में पता नहीं था, जिसकी वजह से वे दाखिला नहीं ले सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; 2 हफ्ते में करना होगा यह काम

क्या है आइटीईपी स्कीम?

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा और कौशल विकास के लिए आइटीईपी योजना की शुरुआत की गई है. इसके तहत, 12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को सीधे स्नातक की डिग्री प्राप्त करने का मौका दिया जाता है. इस प्रोग्राम में भावी शिक्षको को अध्यापन में दक्षता के लिए रेडी किया जाता है.

4 साल के इस प्रोग्राम मे विद्यार्थी अपने सब्जेक्ट के मुताबिक बीए बीएड, बीएससी बीएड और बीकाम बीएड की डिग्री हासिल करते हैं. इस प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए एनसीईटी की पात्रता परीक्षा में शामिल होना कंपलसरी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.