हरियाणा की धर्मनगरी में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, सरस्वती नदी पर तैयार होगा वोटिंग प्रोजेक्ट

कुरूक्षेत्र | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Nayab Saini Govt) ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की है. बता दें कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच शनिवार को सरस्वती नगर में ग्राम पंचायत व हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे.

Kurukshetra Saraswati Tirth

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बोर्ड उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने सरस्वती नगर में सरस्वती तट पर नारियल तोड़ कर विधिवत रूप से वोटिंग प्रोजेक्ट का शुभांरभ किया. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही, सरस्वती नगर में सरस्वती नदी पर एक भव्य घाट का भी निर्माण किया जाएगा. इस काम को आने वाले दो महीनों में पूरा कर लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आदेशानुसार पवित्र सरस्वती नदी को फिर से धरातल पर लाने की कई बड़ी और छोटी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. इसी योजना के तहत ही सरस्वती नगर में सरस्वती नदी के तट पर भव्य घाट का निर्माण किया जाएगा.

रोजगार के अवसर होंगे पैदा

बोर्ड उपाध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती नदी में वोटिंग चलाने के प्रोजेक्ट को भी जल्द- से- जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. इस परियोजना के पूरा होने के बाद यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि सरस्वती नगर एक धाम के रूप में अपनी जगह बना चुका है. यहां पर श्रद्धालु पितृ तर्पण के लिए पहुंचते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.