Branded Fouji ने गाड दिया लठ्ठ, मशहूर बॉलीवुड सिंगर के साथ शेयर किया स्टेज; Insta पर मिलियन फॉलोअर्स

कुरूक्षेत्र | आधुनिकता के इस युग में सोशल मीडिया का प्रचलन बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है. यहां बहुत से लोग अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए आज देश- दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. इसी कड़ी में Branded Fouji नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया पर हजारों रील सामने आ रही है जिसमें एक शख्स रैप करता हुआ दिखाई दे रहा है.

Branded Fouji

सुनिधि चौहान के साथ किया स्टेज शेयर

पिछले दिनों Branded Fouji नाम के इस देशी रैपर ने मशहूर बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान के साथ स्टेज शेयर करते हुए सभी को चौंका दिया. इस अनोखे कॉलैबरेशन को देखकर लोग हैरान रह गए. राजस्थान के जयपुर में हुए इस लाइव शो में Branded Fouji ने सुनिधि चौहान के गाने “ए हिप हॉपर” पर लाइव परफॉर्मेंस देकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. उनके देशी स्टाइल को लोगों ने खूब एन्जॉय किया. उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunidhi Chauhan (@sunidhichauhan5)

कौन है Branded Fouji?

Branded Fouji के नाम से मशहूर यह युवक इंडियन आर्मी में तैनात हैं. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव बारवां निवासी इस शख्स को रैप लिखने का बहुत शौक है, लेकिन वो इसकी वीडियो अपलोड नहीं करते थे. एक दिन उन्होंने अपने रैप की वीडियो डाउनलोड कर दी, जो बड़ी तेजी से वायरल हो गई. उसके बाद, वो आर्मी में ड्यूटी के साथ- साथ रैप लिखने लगें और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स

Branded Fouji की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके Instagram पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. उनकी रिल्स पर मिलियन्स मे व्यूज आते हैं. रैपर के गाने को बडे़- बड़े बॉलीवुड हस्तियां भी लगाती हैं. कई बड़े बॉलीवुड एक्टर्स और सिंगर उनकी खुले दिल से तारीफ कर चुके हैं, लेकिन उनके असली नाम से आज तक हर कोई अंजान है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.