कुरुक्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुसी कार; 2 दोस्तों की मौत, 1 की हालत गंभीर

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में गांव धंतोडी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है.

kurukshetra accident 1

जानकारी के मुताबिक कार में सवार तीन युवक अंबाला से कुरुक्षेत्र की तरफ जा रहे थे. रास्ते में गांव धंतोडी के पास देशवाल ढाबे के सामने युवकों की कार वहां पर खड़े कैंटर के नीचे जा घुसी.

हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेजा गया.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई

युवकों की पहचान अमित, मिनका व जितेंदर के रूप में हुई है वही पुलिस का कहना है कि कैंटर व कार को कब्जे में लिया है. दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी हॉस्पिटल में भेज दिया है. फिलहाल हादसे की जांच जारी है.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts