दुबई से कुरुक्षेत्र लौटे युवक की वेरिफिकेशन करने पहुंचे CBI इंस्पेक्टर पर हमला, पुलिस ने नामजद समेत कई पर किया केस दर्ज

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा उपमंडल के गांव मांगना में CBI इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई की जानकारी सामने आई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में रुकावट डालने का केस दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार, दुबई से कुरुक्षेत्र लौटे एक युवक की वेरिफिकेशन के लिए दिल्ली से सीबीआई इंस्पेक्टर गए थे, जिनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उनके कागजात को फाड़ दिया.

CBI Kurukshetra

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

इस पर पुलिस ने एक नामजद के अलावा अन्य के खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और इंस्पेक्टर को आरोपियों से छुड़वाया. इस बारे में जानकारी देते हुए सीबीआई इंस्पेक्टर इंद्रजीत आर्य ने बताया कि गुरुवार शाम 7:30 के आसपास वह मांगना गांव में दुबई से पिछले साल लौटे जसकरण की वेरिफिकेशन के लिए उसके घर गए थे. यहां उन्हें निशांत सिंह मिले जिन्होंने जसकरण से मोबाइल पर बातचीत करके जानकारी दी कि वह किसी रिश्तेदार के पास गया हुआ है.

युवकों ने की मारपीट

इस दौरान वहाँ 5 से 6 युवक आए और उनके साथ मारपीट करना शुरू दी. उन्हें गालियां दी और उनके कागजात फाड़ दिए. एक युवक ने उनका गला दबाया और जान से मारने की कोशिश की. बाकी युवकों ने उनके साथ मारपीट की. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों से उन्हें छुड़वाया. शिकायत पर पुलिस ने निशांत सिंह के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts