लाडवा विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM सैनी ने कुरूक्षेत्र में की बड़ी घोषणाएं

कुरूक्षेत्र | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरूक्षेत्र दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने लाडवा में आयोजित संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज जयंती के उपलक्ष में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महान संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की जयंती पर आना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है.

CM Nayab Singh Saini

सीएम नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा गया संत शिरोमणि सेन भगत जी महाराज ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा की शिक्षा दी. संत शिरोमणि श्री सेन महाराज ने सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश पूरे समाज को दिया. संत, महात्मा और गुरु हमारी अमूल्य धरोहर और हमारी सरकार ने संत, महापुरुष प्रचार एवं विचार प्रसार योजना शुरू की.

लाडवा विधानसभा क्षेत्र पर सौगातों की बारिश

  • संत शिरोमणि श्री सेन भगत जी महाराज के नाम पर प्रदेश में किसी एक शिक्षण संस्थान का नामकरण किया जाएगा.
  • रामशरण माजरा (बाबैन) में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना.
  • लाडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 50 बेड वाले सब-डिविजनल अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगा.
  • खेत- खलिहान योजना के तहत, 25 किलोमीटर तक के रास्ते पक्के होंगे.
  • गांवों की फिरनियों के लिए 5 करोड़ रुपए एवं विकास कार्यों के लिए भी 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई है.
  • जमीन मिलने पर लाडवा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) का नया सेक्टर विकसित किया जाएगा.
  • इन्द्री रोड, लाडवा में सामुदायिक भवन का निर्माण.
  • लाडवा नगर पालिका में सूची अनुसार 23 विकास कार्य.
  • पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, अम्बेडकर भवन और नगर पालिका कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा.
  • महाग्राम योजना के तहत, बाबैन, राम शरण माजरा तथा उमरी व डेरू माजरा में संयुक्त रूप से सीवरेज व्यवस्था व एसटीपी निर्माण.
  • 38 गांवों में पुरानी AC/ PVC पाइपलाइन को DI पाइपलाइन से बदला जायेगा.
  • 22.47 करोड़ रुपये से पिपली, बीर पिपली व आसपास की कॉलोनियों में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी.

सड़कें होंगी चकाचक

लाडवा विधानसभा क्षेत्र की लोक निर्माण विभाग की 186.13 किलोमीटर की 82 सड़कें, जो डीएलपी अवधि में हैं, आवश्यकता अनुसार संबंधित द्वारा रख- रखाव करवाया जाएगा. 37.46 किलोमीटर की 9 सड़कों की 10.19 करोड़ रुपये की लागत से स्पेशल रिपेयर का कार्य करवाया जाएगा. 117 किलोमीटर की 30 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.