हरियाणा में गरीब परिवारों को बड़ी सौगात, मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट; CM सैनी का बड़ा ऐलान

कुरूक्षेत्र | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने बुधवार को जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव उमरी, मथाना, दबखेडा, वडैचपुर और छलौंदी में धन्यवादी दौरे को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की. सभी गांवों में CM के आगमन पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.

Nayab Singh Saini

मिलेंगे 100- 100 गज के प्लाट

सभा को संबोधित करते हुए इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही “मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना” के तहत आवासीय भूमि से वंचित 2 लाख योग्य प्रार्थियों को 100- 100 वर्ग गज के प्लॉट की सौगात देगी. इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं. इस योजना ‌के अंतर्गत, प्रदेश में 5 लाख लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया था. इन सभी योग्य लाभार्थियों को अलग-अलग चरणों में 100- 100 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे.

महिलाओं को जल्द मिलेगी सौगात

अपने संबोधन के दौरान सीएम नायब सैनी ने कहा कि महिलाओं को 2,100 रुपए की राशि देने के अपने चुनावी वायदे को पूरा करने की दिशा में काम करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के आदेश दिए गए हैं और शीघ्र ही प्रदेश की महिलाओं को यह सौगात दी जाएगी.

इस धन्यवादी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव दबखेडा में बड़े सामुदायिक केंद्र की सौगात देने के साथ- साथ पिछड़ा वर्ग चौपाल के नवीनीकरण की भी मंजूरी दी. उन्होंने लाडवा बस स्टैंड से लाडवा से जोधपुर वाया सालासर और विद्यार्थियों के लिए लाडवा से ज्योतिसर बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.