अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, किया मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ

कुरुक्षेत्र | आज गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग़ पहुंचे. यहाँ वह महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले उन्होंने ब्रह्म सरोवर पर पूजा अर्चना करने के बाद गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति के साथ अन्य कार्यक्रमों का भी शुभारंभ किया.

Gita Mahotsav

देर शाम होगी भजन संध्या

इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री सैनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता सम्मेलन, ओडिशा पवेलियन, हरियाणा पवेलियन और जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा. आज देर शाम को पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या का कार्यक्रम होगा.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts