कुरुक्षेत्र में हालात बेकाबू, भाजपा सांसद की गाड़ी पर किसानो ने बोला धावा

कुरुक्षेत्र । तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आज उग्र हो गए. बता दे कि किसानों ने कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सांसद नायब सिंह सैनी की गाड़ी पर हमला कर दिया. मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पुलिस पहुंची. जिसकी वजह से शाहाबाद में तनाव का माहौल बन गया.

haryana 1617437761

कुरुक्षेत्र में किसान आंदोलन हुआ तेज 

बता दे कि किसान शाहाबाद में जजपा विधायक रामकरण काला के आवास पर धरने पर बैठे थे. कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी शाहबाद के माजरी मोहल्ले में भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत के घर पहुंचे थे. वे अंदर बैठकर चाय पी रहे थे,जैसे ही इसकी जानकारी किसानों को मिली. किसानों ने विधायक के आवास से उठकर सांसद का घेराव किया. जब सांसद ने गाड़ी निकालने का प्रयास किया, तो किसानों ने गाड़ी को भी घेर लिया.

किसी ने पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. किसानों ने कहा कि भाकियू तीनो कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रही है. गुरनाम सिंह चढूनी का गृह क्षेत्र शाहाबाद है . किसानों द्वारा पिछले कई दिनों से विधायक रामकरण काला के आवास पर धरना दिया जा रहा था. भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहले भी कई बार भाजपा -जजपा नेताओं को लोगों के रोष कों देखते हुए कार्यक्रम से दूरी बनाए रखने की सलाह दे चुके है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.