कुरुक्षेत्र में सज धज कर बैठी रही दुल्हन, लापता हो गया दूल्हा, जानें क्या है मामला

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहबाद में एक दुल्हन सज धज कर अपनी बारात का इंतजार दिनभर करती रही. ज़ब देर रात होने तक भी बरात नहीं पहुंची. तो इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई. जब दुल्हन के परिजन पुलिस चौकी में पहुँचे, उन्होंने दहेज मांगने का आरोप लगाया. पुलिस से उन्हें जानकारी मिली की, दूल्हे की पहले से ही कई दिनों से लापता होने की रिपोर्ट थाने दर्ज करवाई गई है.

DULHAN

इस लड़के पर पहले भी दुष्कर्म के आरोप लग चुके हैं

दुल्हन के माता पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के चलते उनके साथ ऐसा किया गया. बता दें कि इस लड़के पर पहले भी लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे. इस आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. लड़के की उम्र उस समय 18 साल से 2 महीने कम थी. इस मामले को लेकर जुलाई महीने में पंचायत की गई, जिसमें फैसला लिया गया कि लड़का लड़की की शादी करवाई जाए. दूल्हे के बालिक न होने पर पंचायत में सहमति बनी थी, बालिक होने के बाद दुल्हन को विदा कर दिया जाएगा. 5 फरवरी को दुल्हन सज धज कर तैयार बैठी और दुल्हन पक्ष के लोग बेटी की विदाई का इंतजार करते रहे.

लड़की के परिजन पहुंचे पुलिस थाने 

लेकिन दिन भर इंतजार करने के बाद दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा. उसके बाद लड़की के परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे और लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. दूल्हा पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप भी लगाया. लड़की के पिता ने कहा कि उसकी बेटी के साथ धोखा किया गया. जबकि पंचायत के निर्णय के मुताबिक उन्होंने अपनी सभी बातों को पूरा किया है. शाहाबाद की शहरी पुलिस चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि लड़के को तलाश करने प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.