हादसा- पेड़ से टकराई कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

कुरुक्षेत्र । शाहाबाद मारकंडा में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई. यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि पुलिस ने क्रेन की सहायता से शवों को कार से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा.  हाईवे पर कार पेड़ से टकरा गई, जिस वजह से यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

Accident New

भयानक हादसा 5 लोगों की मौके पर मौत 

यह हादसा शाहाबाद हाईवे पर हुआ. यह हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस प्रशासन ने क्रेन की सहायता से शवों को कार से बाहर निकाला. वहीं पुलिस ने बताया कि उन्हें इस हादसे की सूचना फोन पर मिली थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक संतुलन खो बैठा था और गाड़ी तेज रफ्तार मे थी जिस वजह से कार पेड़ से टकरा गई और कार बुरी तरह तहस-नहस हो गई.

यह भी पढ़े -  कुरुक्षेत्र पहुंचे CM नायब सैनी, सोमनाथ जाने वाली विशेष ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.