कुरूक्षेत्र | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Singh Saini) ने शनिवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में श्री देवीकृप भद्रकाली मंदिर में मातृशक्ति को समर्पित ‘मां’ शब्द के 51 फुट विराट व अदभुत स्वरूप की नींव रखी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री देवीकृप भद्रकाली मंदिर में स्थापित शक्तिपीठ पर मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख शांति और उन्नति के लिए कामना की.
मंदिर की बढ़ेगी महिमा
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्री देवीकृप भद्रकाली मंदिर के प्रांगण में मां शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से मंदिर की महिमा और बढ़ेगी. इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालु मां के इस महा गौरव स्थल से प्रेरणा लेकर जाएंगे. सीएम नायब सैनी ने महा गौरव स्थल पर भूमि पूजन करने के बाद यज्ञ में आहुति डाली. यहां पर उन्होंने मां को समर्पित महा गौरव स्थल प्रोजैक्ट के मॉडल का अवलोकन किया और डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रोजैक्ट की बारीकियों की जानकारी ली.
नायब सैनी ने कहा कि देश के 52 महाशक्ति पीठों में से कुरुक्षेत्र के श्री देवीकृप भद्रकाली मंदिर के प्रांगण में मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप की स्थापना के लिए भूमि पूजन कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. मां एक शब्द ही नहीं अपितु मां ममता, प्रेरणा और प्रेम का अनोखा संगम है. इस संसार में हर साधन व संसाधन की पूर्ति हो सकती है, लेकिन मां शब्द की पूर्ति कभी नहीं हो सकती है. मां की कोख से ही महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी जैसे महान योद्धा पैदा हुए, इसलिए मां की कल्पना का संसार असीमित है.
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने #कुरुक्षेत्र में श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में मातृशक्ति को समर्पित माँ शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप की नींव रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में स्थापित शक्तिपीठ पर मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना भी की। pic.twitter.com/82nuqv1cou
— DPR Haryana (@DiprHaryana) January 4, 2025
मुख्यमंत्री ने कहां कि प्रदेश सरकार द्वारा गुरुग्राम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया गया. अब कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को मां के अद्भुत और विराट स्वरूप से प्रेरणा मिले, ऐसी परियोजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया गया है.
