कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 से 20 यात्री हुए घायल

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बता दें कि यह हादसा अंबाला हिसार रोड पर मलिकपुरा के पास हुआ. जहां हरियाणा रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए. सभी घायल यात्रियों को अस्पताल में ले जाया गया. अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है.

BUS

ओवरटेक के कारण पलटी बस 

हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. बता दे कि आज सुबह-सुबह मूसलाधार बारिश की वजह से तोशाम भिवानी से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ओवरटेक करते समय मलिकपुर गांव के पास पलट गई. जिसकी वजह से बस में सवार 15 से 20 यात्रियों को चोटें आई. सभी घायलों को इस्माइलाबाद के पास प्राथमिक इलाज दिया गया.

पुलिस पूरी तरह से मामले की जांच कर रही है कि बस किस वजह से पलटी. अन्य लोगों ने बताया कि आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही थी. जिसकी वजह से बस भी फराटे से चंडीगढ़ की ओर रवाना हो रही थी. वही कंडक्टर साहब कह रहे थे कि बस का ओवरटेक करते समय बस पलट गई. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटे आई जिसके बाद सभी को इलाज मुहैया करवाया गया और लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.