राहत: हरियाणा रोडवेज ने कुरुक्षेत्र से जींद के लिए शुरू की बस सेवा, यह रहेगा समय

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने कई माह से बंद पड़े जींद रूट पर बस सेवा बहाल कर दी है. वही एक अतिरिक्त बस भी जींद रूट पर लगा दी गई है. जींद रोड पर बस सेवा शुरू होने से कुरुक्षेत्र से जींद तक के बीच में पढ़ने वाले लगभग 25 अड्डों के हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा.

Haryana Roadways

गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण करीब 2 माह से कुरुक्षेत्र डिपो ने अपने कई रूट बंद कर रखे थे. जिन्हें अब धीरे-धीरे खोला जा रहा है तथा यात्रियों को राहत दी जा रही है. कुरुक्षेत्र डिपो से लॉकडाउन से पहले एक ही बस जींद रूट पर सेवा देती थी. लेकिन अब बस सेवा बहाली के बाद एक और अन्य बस इसी रूट पर लगा दी गई है. इसके अलावा जींद डिपो ने भी अपनी कुरुक्षेत्र रुट पर बस को बंद कर रखी थीं. जिसे जींद डिपो ने भी अब खोल दिया है. अब कुरुक्षेत्र से जींद के लिए तीन बसों की अलग-अलग निर्धारित समय पर सेवा मिलेगी.

डीआई कुलदीप सिंह ने बताया है कि कुरुक्षेत्र डिपो ने 2 माह से बंद पड़े जींद रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है. कुरुक्षेत्र डिपो से लेकर जींद डिपो तक 110 किलोमीटर पड़ता है. इस 110 किलोमीटर के सफर के बीच रोडवेज बस 25 अड्डों पर रूकती है. वही कुरुक्षेत्र से जींद तक 110 किलोमीटर पर ₹115 किराया है. उन्होंने बताया है कि कुरुक्षेत्र डिपो की पहली बस सुबह 7:20, दूसरी बस 10:20 पर रवाना होगी. इसके अलावा जींद डिपो की बस 11:20 पर कुरुक्षेत्र डिपो से रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  सोमनाथ दर्शन के लिए हरियाणा से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मुफ्त मिलेगी यात्रा, भोजन व आवास की सुविधा

कुरुक्षेत्र डिपो की दो व जींद डिपो की एक बस चलेगी

रोडवेज डिपो कुरुक्षेत्र के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण लगभग 2 माह से जींद रूट पूर्ण तरह से बंद था. जिस कारण इस रूट पर पड़ने वाले 25 अड्डों के लोगों पर असर पड़ रहा था. अब जींद डिपो के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है. अब डिपो कुरुक्षेत्र से दो और जींद डिपो की एक बस रोजाना अपने निर्धारित समय पर आवाजाही करेंगी. इससे बस में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.