Kurukshetra University द्वारा रिजल्ट जारी न करने के कारण, हजारों युवाओं का भविष्य खतरे मे

कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) द्वारा नए सिस्टम मे ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड़ मे परीक्षाए करवाई गई थी. जिसकी वजह से बोर्ड बहुत सुर्खियों मे रहा था. लेकिन जैसे जैसे रिजल्ट जारी करने का समय पास आ रहा है वैसे मे बोर्ड पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है. बुधवार को एमए के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. और स्नातक कक्षाओ के परिणाम अभी तक जारी नहीं हुए है. ऐसे मे विद्यार्थियों को समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है. उनको आगे जाने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा कि वो क्या करे?

Kurukshetra University Kurukshetra

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कोरोना के समय मे 10 सितम्बर को अंतिम वर्ष व दूसरी कक्षाओ की परीक्षाए ऑनलाइन व ऑफलाइन ली थी. इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा पत्र दिया गया था और वह ऑफलाइन परीक्षा करवाकर भी अपनी उत्तरपुस्तिका कॉलेज मे जमा करवा सकते थे. अधिकतर कक्षाओ की परीक्षाए अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समाप्त हो गई थी. कॉलेज द्वारा एक सप्ताह के अंदर परिणाम घोषित करने की बात कही गई थी.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

विश्वविद्यालय द्वारा एमए के लिए अंतिम तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है. युवाओं ने एडमिशन के लिए अप्लाई भी किया है लेकिन अंतिम वर्ष के रिजल्ट के बिना कटऑफ जारी नहीं की जा सकती. ऐसे मे युवाओं की चिंता बढ़ रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.