कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षाओं की डेटशीट

कुरुक्षेत्र ।  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने स्नातकोत्तर कक्षाओं के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है.लोकसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया है कि डेटशीट जारी करने की जानकारी विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों/संस्थानों/संबंध कालेजों के सभी अध्यक्षों/निदेशकों/प्राचार्यों को उपलब्ध करा दी गई है ताकि छात्रों को परीक्षा के बारे में सूचित किया जा सके.

Kurukshetra University Kurukshetra

डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया है कि परीक्षा शाखा द्वारा उस समय की कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षा शुरू होने से 1 सप्ताह पहले परीक्षाओं के मोड को लेकर उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड/रोल नंबर स्लिप के माध्यम से सूचित किया जाएगा. उन्होंने बताया है कि पीजी परीक्षा संबंधी डेट शीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी.

पीजी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर कि इन विषयों की होगी परीक्षाएं

16 जुलाई से शुरू होने वाली पीजी परीक्षाओं में एमकॉम, एमए मनोविज्ञान, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जियोग्राफी, एमएससी मैथ,एमए इतिहास, मास्टर ऑफ सोशल वर्क,एमए फाइन आर्ट्स व एमएफए, एमए हिन्दी, एमए पंजाबी, एमए अर्थशास्त्र, एमए लोक प्रशासन, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमए संस्कृत, एमए अंग्रेजी, एमएड जनरल, एमएससी होम साइंस, एमए फिलॉसफी, एमए एआईएच, एमकॉम इंफार्मेशन टेक्नालाजी, एमए ह्यूमन राइट्स, एमएससी अप्लाइड फिजिक्स व एमए राजनीति विज्ञान के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार

वहीं एमएससी स्टैटिसटिक्स, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस, एमटेक माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई डिजाईन, एमएससी बायोकेमेस्ट्री व बायोटेकनालाजी व एमएससी बाटनी के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होगी. इसके साथ ही पीजी डिप्लोमा इन फ्लोरिकल्चर, एमएससी पर्यावरण साइंस द्वितीय सेमेस्टर, एमटेक एनर्जी एंड पर्यावरण मैनेजमेंट, एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमटीटीएम, एमएचएम एंड सीटी, एमएससी अप्लाइड जियोलाजी, एमए वुमेन स्टडीज, पीजी डिप्लोमा इन वूमेन स्टडीज, एमएससी जूलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस, बीएड स्पेशल एजुकेशन, एमएड स्पेशल एजुकेशन, बीए एलएलबी एवं बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.