कुरूक्षेत्र | हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. शनिवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जिले के कई गांवों के धन्यवादी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी एक बड़ी घोषणा करते हुए महिलाओं को बड़ी राहत प्रदान की है. उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने इस योजना का विस्तार करने का फैसला लिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिल सके.
इन महिलाओं को भी मिलेगा पैसा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपए प्रति महीना देने के लिए हमारी सरकार द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है. इसके तहत, प्रदेश की करीब 10 लाख महिलाओं को 2100- 2100 रुपए की दो किस्त जारी की जा चुकी है.
सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जिस परिवारों की सालाना आमदनी 1.40 लाख रूपए तक हैं, अब उन परिवारों की महिलाएं भी लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं. उन्हें भी इस योजना का लाभ देने का फैसला किया गया है. इस योजना के आवेदन के लिए अपने मोबाइल फोन पर लाडो लक्ष्मी योजना ऐप डाउनलोड करके सारी जानकारी भरते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता है.
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता
यह योजना हरियाणा की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है. इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में मिलती है.
इस योजना के लिए आवेदनकर्ता महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए. आयु 23 साल या इससे ज्यादा नहीं होनी चाहिए (विवाहित या अविवाहित). अन्य राज्यों की वे महिलाएं, जिनकी हरियाणा में शादी हुई है और पिछले 15 सालों से राज्य में रह रही हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं. पहले चरण में 1 लाख रुपए सालाना आय वाले परिवारों को इस योजना का लाभ दिया गया है.
