कुरूक्षेत्र | हरियाणा में रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सैनी (Nayab Singh Saini) ने प्रदेश के व्यापारियों को बड़ी सौगात देते हुए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का शुभारंभ किया. सालों से GST के लिटिगेशन में फंसे व्यापारियों के लिए 3 कैटेगरी में इस योजना को तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से व्यापारियों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.
ब्याज- जुर्माना राशि पूर्णतः माफ
पहली कैटेगरी में 1- 10 लाख, दूसरी कैटेगरी में 10 लाख से 10 करोड़ और तीसरी कैटेगरी में 10 करोड़ से ऊपर टैक्स वाले व्यापारियों को शामिल किया गया है. तीनों ही कैटेगरी में ब्याज और जुर्माने को पूर्ण रूप से माफ करने की घोषणा की गई है.
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस योजना की घोषणा के मौके पर कहा कि प्रदेश के लाखों व्यापारी इससे लाभान्वित होंगे. 7 अप्रैल से इस योजना के लिए आवेदन शुरू होंगे और 180 दिन तक व्यापारी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. उन्होंने बताया कि इसमें 1- 10 लाख तक के टैक्स के मामलों में ब्याज और जुर्माने को पूर्ण रूप से माफ किया गया है. इसमें मूल राशि का सिर्फ 40% ही देना होगा. इस राशि का दो किस्तों में भी भुगतान किया जा सकता है.
आज धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में आबकारी एवं कराधान विभाग (हरियाणा) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘एक मुश्त निपटान’ योजना-2025 का शुभारंभ किया।
इस स्कीम द्वारा प्रदेश के हजारों व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को टैक्स छूट के माध्यम से लाभ होगा एवं प्रदेश को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
मैं… pic.twitter.com/wOmMGO90rL
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) March 23, 2025
आधी रकम का करना होगा भुगतान
इसके बाद 10 लाख से 10 करोड़ रूपए के मामलों में ब्याज और जुर्माना माफ और मूल राशि का 50% देना होगा, जबकि 50% माफ किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 10 करोड़ से ऊपर तक के मामलों में ब्याज और जुर्माने को पूर्ण रूप से माफ किया जाएगा, लेकिन इन्हें पूरी मूल राशि का भुगतान करना होगा.
