हरियाणा के इस जिले में यात्रा करने वालों के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले चेक करें रूट

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. 5 दिसंबर को यहाँ केरल, उत्तराखंड, हरियाणा और गुजरात के राज्यपाल सहित हरियाणा के मुख्यमंत्री और काफी संख्या में वीआईपी पहुंचने का अनुमान है, ऐसे में जिला पुलिस द्वारा ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है.

Traffic Car Road Sadak Bridge

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसंबर को यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ब्रह्म सरोवर एरिया में आमजन के लिए गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया. उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए शहर में आने वाले रास्तों पर नाके लगाए गए हैं.

इन रास्तों को किया गया बंद

वीवीआईपी एंट्री को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को केडीबी रोड, 2/ 3 सेक्टर कट और जीटी रोड से लेकर ब्रह्मसरोवर तक आमजनों के लिए इन रास्तों को को बंद किया गया है. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्डगेट, इंटरनेशनल गेस्ट हाउस, ऑडिटोरियम, स्पोर्ट ग्राउंड, एनआईटी एरिया, ब्रह्मसरोवर का दक्षिण एरिया में ड्यूटी दे रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़कर आम जनता के लिए आवागमन कुछ समय के लिए प्रतिबंधित रहेगा.

यह भी पढ़े -  मीरी- पीरी संस्थान को लेकर HSGMC और SGPC आमने- सामने, 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई

पुलिस अधीक्षक ने की आम जनता से अपील

वाहन चालकों से अपील करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिना किसी इमरजेंसी के 5 दिसंबर को ब्रह्म सरोवर की तरफ अपने वाहन लेकर नए जाएं और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. उन्होंने महोत्सव में आने वाले पर्यटकों से भी अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनों को यहाँ- वहाँ खड़ा करने के बजाए निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें और यातायात पुलिस द्वारा सुझाए गए निर्देशों की पालना करें.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts